Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा 6 की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा 6 की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, लटुवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले करीब 30 लोग रविवार को परसदा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को करीब 11 बजे के आस-पास लौट रहे थे। इसी दौरान गोड़ा पुलिया रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया है।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। आस-पास के लोग ही घायलों को लेकर अस्पताल गए थे। हादसे के बाद पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलती ही कलेक्टर चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जिला हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों एवं पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। कलेक्टर चंदन कुमार ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग की टीम के सम्पर्क में हैं।

MadhyaBharat 15 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.