Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठापूर्ण वार्ड 42 से जीते भाजपा के संदीप
bhopal,BJP

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निकायों के पार्षदों की 13 सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि छह सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। छिंदवाड़ा नगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण वार्ड 42 के उपचुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने 436 वोट से जीत दर्ज की। जिले की परासिया नगर परिषद के वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम की जीत हुई। दोनों ही सीट पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थीं। छिंदवाड़ा के अलावा भाजपा ने सागर के बिलहरा और बांदरी, मुरैना के जौरा, शहडोल के बुढ़ार, नीमच के रतनगढ़ तथा सतना के कोटर में जीत दर्ज की है।

 

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड 42 पर जीत के लिए दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। प्रचार का स्तर विधानसभा चुनाव जैसा था। दोनों तरफ से पूर्व मंत्री, विधायक वोट मांगने घर-घर गए थे। भाजपा के पोस्टर-बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक थे, तो कांग्रेस कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताकर वोट मांग रही थी। आखिरकार यह सीट भाजपा की झोली में गई। पार्टी प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान को 1226 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजू स्वामी को 790 वोट मिले।

 

वीडी शर्मा बोले- जनता ने आइना दिखा दिया

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। छिंदवाड़ा में पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर इतिहास बनाया। मध्यप्रदेश में 2023 के चुनाव का आगाज हो चुका है। प्रियंका, कमलनाथ और मिस्टर बंटाधार को छिंदवाड़ा की जनता ने आइना दिखा दिया है। हमारे प्रत्याशी को 62% वोट मिला है।

MadhyaBharat 16 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.