Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
आदित्य ठाकरे ने कमलनाथ को बताया मप्र का भावी मुख्यमंत्री
chindwara, Aditya Thackeray , Kamal Nath

छिंदवाड़ा। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने यहां एमपीएस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

 

आदित्य ठाकरे ने सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ को मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सभी को अपना मानते हैं। सभा को कमलनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुल नाथ भी मौजूद रहे।

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने अगस्त में पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। पांढुर्णा महाराष्ट्र से सटा हुआ इलाका है। बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग भी यहां रहते हैं। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गृहक्षेत्र है। वे यहां से विधायक भी हैं।

 

 

शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज

इधर, पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये वही कमलनाथ हैं, जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी थी। छत्रपति शिवाजी का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था। उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जो नकली और मौसमी होते हैं, वह राम की भी पूजा करते हैं। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.