Since: 23-09-2009

  Latest News :
पहली बार बीटीसी सदन में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र.   सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल.   किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह.   दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के तेज झटके.   नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक.   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.   नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति एवं परीक्षाओं में देरी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन.   भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी \'प्रवासी मध्य प्रदेश समिट\'.   शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी दंपति की दबने से मौत.   वन्य जीव पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है मध्य प्रदेश : मोहन यादव.   मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ.   प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी 4 की मौत .   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 कांग्रेसियाें काे छह वर्ष के लिए किया निष्कासित.   कांकेर बाईपास मार्ग पर स्थित पहाड़ी के जंगल में लगी भीषण आग.   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 24 से.   निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है पार्टी के भीतर बात रखूंगा : भूपेश.   दुर्ग जिला में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार लाेग हिरासत में.   छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म.  
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना
raipur, BSP supremo Mayawati, Congress and BJP

रायपुर/सक्ती/बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जैजैपुर विधानसभा के हसौद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मामले में कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आम सभा में भी भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मायावती ने सभा के दौरान लोगों से बसपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

 

 

मायावती ने छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित किया। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधानसभा के हसौद में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा की। उन्होंने अपने भाषण में दलितों के साथ आदिवासी व पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने की कोशिश की। उन्होंने बसपा को इन वर्गों की हितैषी पार्टी के रूप में पेश किया।

 

 

मायावती ने छत्तीसगढ़ में सहयोगी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर आदिवासी और गैर आदिवासी सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए लंबा समय बीत गया है। देश और प्रदेश में विभिन्न पार्टियों की सरकारें रहीं। लेकिन, इन दौरान सर्वसमाज, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य मेहनतकशों का विकास और उत्थान नहीं हो सका है।

 

मायावती ने अपनी सभाओं में कहा कि जातीय जनगणना की बात कहने वालों ने मंडल कमीशन को लागू नहीं किया। कांग्रेस के जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों गंभीर नहीं है। मंडल कमीशन की रिपोर्ट पर दोनों ही दलों की सरकार ने काम नहीं किया। आरक्षित वर्ग के हितों की अनदेखी की। मायावती ने कहा कि आदिवासियों को जबरन नक्सली बताकर शोषण किया जा रहा है।

 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आम सभा में भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम दमदारी और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को लंबे समय तक सत्ता में रखने वाले लोग यही दलित आदिवासी हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस ने दलित आदिवासियों को लेकर ध्यान नहीं दिया। इसीलिए बसपा जैसी पार्टी बनी। कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य विरोधी दलों ने आरक्षण का कोटा अब तक पूरा नहीं किया। महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण में भी एसटी-एससी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में भी दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है।दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय की भी हालत ठीक नहीं है। गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है।

MadhyaBharat 9 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.