Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महंगे वाहन काे किराए पर लेकर बेचने व गिरवी रखने का आराेपित गिरफ्तार
raipur, Accused arrested , renting and selling expensive

रायपुर। महंगे वाहनों को किराये पर लेकर दूसरे को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले जगमोहन सिंह मशराम को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने के साथ ही 23 चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया, जिसकी कीमती 2.02 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।


सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आज गुरुवार काे खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित जगमोहन सिंह मशराम ने त्रिलोक साहू और अन्य पीड़ितों से वाहनों को किराये पर लिया था, लेकिन किराया नहीं दे रहा और वाहनों को बेचने या गिरवी रखने का काम करने लगा। पीड़ितों ने किराया मांगना शुरू किया तो आरोपित ने उन्हें टाल-मटोल करने लगा इससे उन्हें शक हुआ कि वह कहीं धोखाधड़ी के शिकार तो नहीं हो रहे हैं। सभी पीड़ितों ने आरोपित के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने अपराध क्रमांक 637/2024 के तहत धोखाधड़ी और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके निशानदेही पर पुलिस ने 23 वाहनों को जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 2.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.