Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार के रवैये पर उठाये सवाल
new delhi, Supreme Court, raised questions
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया आंदोलन को लेकर उचित नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि राज्य सरकार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को क्यों नहीं समझा पा रही है कि अस्पताल में जाने के बाद भी उनका अनशन और आंदोलन चलता रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि क्या आपने किसानों से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ किसान नेताओं के बयान आपत्तिजनक हैं। उनको संदेश दिया जाना चाहिए कि यह ठीक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि जानबूझकर हालात बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हमारा निर्देश यह नहीं था कि वह अपना अनशन तोड़ दें। तब पंजाब सरकार ने कुछ समय देने की मांग की। पंजाब सरकार ने कहा कि हमारे अधिकारी वहां मौजूद हैं वे स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। तब कोर्ट ने 7 जनवरी तक के लिए सुनवाई टालते हुए पंजाब सरकार को ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.