Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
किसानों के मुद्दे पर शिवराज के पत्र को लेकर आआपा ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया
new delhi, AAP puts BJP , farmers

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से किसानों के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के मामले में आज आम आदमी पार्टी (आआपा) ने पलटवार करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

आआपा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे आश्चर्य है कि उनमें अभी भी किसानों के बारे में बात करने की हिम्मत है। उन्होंने किसानों की अनदेखी की और एमएसपी कानून अभी भी लागू नहीं हुआ है। यह इस पार्टी (भाजपा) की वजह से है। (किसान नेता) डल्लेवाल जी आमरण अनशन पर हैं। यह इस पार्टी की वजह से है कि महाराष्ट्र के किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।"

संजय सिंह ने कहा कि जो भाजपा और मोदी सरकार ने एक साल तक दिल्ली सीमा पर देश के अन्नदाता किसानों को गुलाम और दुश्मनों की तरह सड़कों पर ट्रीट किया। उन्हें पाकिस्तानी और आतंकवादी तक कहा। उसकी ज्यादती से 750 किसानों ने शहादत दी। उस किसान के मुद्दे पर शिवराज सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद अगर किसानों की कोई द्रोही और विरोधी है तो वह भाजपा है। आपके (भाजपा) मुंह से तो किसान का 'क' नहीं निकलना चाहिए। संसद में किसानों की बात करने पर हमें जबरन सदन से बाहर निकाला गया।

आआपा नेता ने कहा कि देश में किसानों को सर्वाधिक मुआवजा केजरीवाल की सरकार ने दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान के लाभ के लिए जो मानदंड तय किए हैं, उसके मुताबिक यहां का कोई बाशिंदा उसके दायरे में ही नहीं आएगा। इसीलिए केजरीवाल ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जिससे लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने संजीवनी याेजना का भी जिक्र किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि शिवराज सिंह जब मप्र के मुख्यमंत्री थे, तब वहां आयुष्मान भारत योजना की बड़ी दुर्दशा हुई थी।

एक अन्य सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी अनीता सिंह मौजूदा समय में दिल्ली में ही हैं और यहीं से मतदाता हैं। इसके बावजूद उनका नाम कटवाने का प्रयास किया गया। इसी को लेकर हमारा भाजपा के साथ विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस मामले में भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को लीगल नोटिस भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अनीता सिंह ने 4 जनवरी 2024 को अपना वोट कटवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, सुलतानपुर को आवेदन किया। मैंने 2013 में जिला निर्वाचन अधिकारी को वहां की वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आवेदन किया। अब भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सुलतानपुर नगर पालिका के 2018 की वोटर लिस्ट में नाम है। संजय सिंह ने कहा कि यह तो योगी सरकार की विफलता है, जो उनके अधिकारियों ने नगर पालिका की वोटर लिस्ट से नाम नहीं काटा, क्योंकि नगर पालिका का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग करवाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, मेरे माता-पिता का वोट सुलतानपुर की वोटर लिस्ट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से दिल्ली में रह रहे पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या बताकर उनका नाम कटवाया जा रहा है, जिस पर आआपा को एतराज है। आआपा इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। सड़क से संसद तक लड़ेगी।

MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.