Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
doha, External Affairs Minister J, Prime Minister of Qatar

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि मुलाकात के दौरान अल थानी और उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज दोहा में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलकर खुशी हुई। 2025 में मेरी पहली कूटनीतिक मुलाकात। हमारे द्विपक्षीय सहयोग की एक उपयोगी समीक्षा। साथ ही हाल के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर एक व्यापक चर्चा हुई।"

इससे पहले 06 दिसंबर को जयशंकर कतर गए थे, जहां उन्होंने दोहा फोरम के 22वें संस्करण में हिस्सा लिया था। तब 'नए युग में संघर्ष समाधान' विषय पर एक पैनल में बोलते हुए विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों के क्षेत्रीय शिपिंग और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला था। साथ ही अधिक और भागीदारीपूर्ण कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया था।

 

MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.