Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जेसीबी मशीन से नाग मौत पास आकर बैठी रही नागिन
shivpuri,   snake died , JCB machine
शिवपुरी । शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र के छितरी गांव में में सफाई के दौरान काम में लगी एक जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई। जबकि उसकी साथी नागिन बुरी तरह से घायल हो गई। जेसीबी की चपेट में आने से नाग की तो मौत हो गई लेकिन घायल नागिन अपने नाग के पास ही बैठी रही। नाग की मौत के गम में नागिन नाग के पास ही बैठ रही इसी बीच इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जन घटनास्थल के आसपास एकत्रित हो गए।

मृत नाग के शव के पास ही बैठी रही नागिन-
नाग नागिन के साथ हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नरवर के रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को दी सलमान पठान तुरंत ग्राम छितरी पहुंचे और देखा कि यहां पर जेसीबी की चपेट में नाग-नागिन आ गए हैं। सर्पमित्र ने देखा कि नाग की मौत हो चुकी है जबकि नागिन इस नाग के शव के पास ही बैठी है। बाद में सर्पमित्र ने इस नागिन को देखा कि उसके निचले हिस्से में चोट आई है।

जोड़ा एक साथ रहता था-
सर्प मित्र मौके पर पहुंचे सर्व मित्र सलमान पठान ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद दृश्य ऐसा लगा है कि दोनों नाग नागिन का जोड़ा पिछले कई वर्षों से आपस में साथ रह रहा था। सर्पमित्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में यह जमीन से निकलकर के बाहर आ जाते हैं। इसी दौरान खेत में काम करने वाली जेसीबी मशीन द्वारा सफाई के दौरान यह नाग नागिन का जोड़ा इस मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की चपेट में आ जाने से नाग की तो मौत हो गई जबकि नागिन बुरी तरह घायल हो गई। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि नाग की मौत के बाद नागिन भी बुरी तरह घायल हुई है और उसका निचला हिस्सा मशीन की चपेट में आने से नागिन भी बुरी तरह घायल है। सर्प मित्र ने बताया कि ज्यादा घायल नागिन के भी बचने की संभावनाएं बहुत कम है फिर भी सिर्फ मित्र ने अपने स्तर से नागिन का उपचार कर दोनों को जंगल में छोड़ दिया।

नाग-नागिन का जोड़ा देखने के लिए बड़ी संख्या में जुट गए लोग-

नरवर के ग्राम छितरी में सफाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आए नाग नागिन के जोड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटनास्थल पर लोगों का मजमा जम गया। स्थानीय लोग इस बात को लेकर गमगीन थे कि नाग नागिन की जोड़ों का घायल होना और खासकर नाग का मरना अच्छा संकेत नहीं है लेकिन सर्प मित्र सलमान पठान ने दोनों ही नाग नागिन को अपने कब्जे में कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र सलमान पठान इससे पहले भी कई सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।

 

MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.