Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीमापार से आतंकियों का प्रवेश बीएसएफ की नाकामीः अभिषेक बनर्जी
kolkata, Entry of terrorists , Abhishek Banerjee
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को अस्थिर करने के उद्देश्य से बीएसएफ आतंकियों को बंगाल में प्रवेश करवा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा की जिम्मेदारी बीएसएफ की है। अगर सीमा पार से आतंकी आ रहे हैं तो यह बीएसएफ की नाकामी है।

 

सांसद अभिषेक ने गुरुवार को डायमंड हार्बर में 'सेवाश्रय' परियोजना के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कहा कि राज्य पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के कारण ही आतंकियों को पकड़ा जा सका है। अगर राज्य पुलिस इतनी मुस्तैद न होती तो इन आतंकियों का पता लगाना मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह आरोप लगा रहा है कि बंगाल आतंकवाद का केंद्र बन गया है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बंगाल शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का केंद्र है, न कि आतंकवाद का। जो आतंकी पकड़े जा रहे हैं, वह राज्य पुलिस की तत्परता का परिणाम है।
 
सांसद बनर्जी ने बांग्लादेश के हालिया हालात का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त के बाद बांग्लादेश में जो अराजकता का माहौल बना, उस पर केंद्र सरकार चुप क्यों है? हिंदुओं को शरण देने की बात कही गई थी, लेकिन अब क्या हो रहा है? उन्होंने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा में बीएसएफ की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सीमा की जिम्मेदारी बीएसएफ की है। अगर सीमा पार से आतंकी आ रहे हैं, तो यह बीएसएफ की नाकामी है।

 

बंगाल में जिहादियों की गिरफ्तारी को लेकर हो रही आलोचना पर अभिषेक ने कहा, "राज्य पुलिस सक्रिय न होती, तो ये गिरफ्तारियां संभव नहीं थीं। विपक्ष केवल राजनीति करने के लिए बंगाल को बदनाम कर रहा है।" अभिषेक बनर्जी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। केंद्र सरकार और बीएसएफ की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.