Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को दिया अंजाम : उप-मुख्यमंत्री साव
raipur, Liquor scam ,Deputy Chief Minister Saw

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अरबों का शराब घोटाला हुआ है। एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। यह बातें उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे जगदलपुर में पत्रकारों से कही। आज वे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।

आगे उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के द्वारा जो राज्य के खजाने को लूटा गया था, वह अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। एजेंसी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शराब घोटाले में जो लोग भी संलिप्त होंगे, वो सब जनता के सामने बेनकाब होंगे।

आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की स्थित को लेकर श्री साव ने कहा कि, राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि करने का अधिकार है। लेकिन जिस प्रकार से विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारा, वैसे ही निकाय और पंचायत चुनाव में जनता का हक छीनने वाली कांग्रेस को घर बिठाने के लिए तैयार है।

 

 

 

MadhyaBharat 2 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.