Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बस्तर में धान की कटाई के बाद दियारी त्योहार मनाने का सिलसिला हुआ शुरू
jagdalpur, Celebration , Diyari festival

जगदलपुर। बस्तर में दीपावली एवं धान की कटाई के बाद से दियारी त्योहार मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। धान की फसल घरों में पहुंचने के बाद यह दियारी त्योहार हिंदू कलेंडर के पूस माह से लेकर माघ पूर्णिमा तक मनाया जाता है। दियारी मनाने का दिन गांव के पुजारी की अनुमति से आहूत ग्राम मुखियों-प्रमुखों की बैठक में सुनिश्चित किया जाता है। इसमें माटी पूजा का महत्व होता है और यह अन्न, पशुधन धोरई तथा चरवाहा पर केंद्रित होता है। सप्ताह भर में अलग-अलग दिन अलग-अलग गांवों में यह त्योहार मनाया जाता है। बस्तर में अधिकतर गांवों में मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन ही तय किया जाता है। हालांकि अब धोराई नहीं मिलने के कारण दियारी त्योहार की परंपरा का निर्वहन मात्र किया जा रहा है, बावजूद इसके कुछ गांवों में अब भी दियारी त्योहार की पूरी परम्परा के साथ भव्य रूप में मनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर में हरियाली, नवाखानी व दियारी त्योहार प्रमुख त्यौहारों में शुमार हैं। ग्रामीण अपने देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर इन त्योहार को धूम-धाम के साथ मनाते हैं। दियारी त्योहार के निर्धाारित प्रथम दिवस में रात को गाय-बैल को जेठा बांधते हैं, और दियारी के दिन मवेशियों को घर में ही पकवान व खिचड़ी बनाकर खिलाया जाता है। मवेशियों को खिलाने के बाद ग्रामीण ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन गोड़धन होता है, उस दिन पूरे गांव के लोग एक जगह एकत्रित होकर पूजा-पाठ करने के बाद मनोरंजन भी करते हैं। प्रत्येक घरों से बैल के सिंग में कपड़ा बांधकर ले जाया जाता है, जिसे धोराई निकालता है। इस दिन गांव में मेला सा माहौल रहता है।

दियारी त्योहार में आस-पास के गांवों के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। दियारी त्योहार के दिन रात्रि में ओडिया नाट का आयोजन किया जाता है। वही गोड़धन के दिन प्रत्येक गांव में मुर्गा बाजार का भी आयोजन किया जाता है। कई गांवों में तो मुर्गा बाजार तीन से चार दिन तक लगातार चलता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में यह देखने को मिल रहा है कि गोड़धन का भव्यता कम होते जा रहा है और मुर्गा बाजार का चलन बढ़ता जा रहा है।

MadhyaBharat 19 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.