Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस
bhopal, Veer Bal Diwas ,celebrated in BJP office
भाेपाल । भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार काे वीर बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीर बालकों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतह सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐतिहासिक घटना को स्मरण करो तो आज भी सिहर जाते है। इस दुर्घटना को भूलना कभी संभव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि सिख पंथ के हमारे गुरुओं तथा वीर बालकों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, उसे भूल पाना संभव नहीं है, देश उसे हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने परीक्षा दी, लेकिन इतने छोटे-छोटे बच्चों को दीवार चुनवा देना, ऐसी क्रूरता हमारे 1000 सालों के इतिहास में भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह ने मुगल आक्रांताओं द्वारा ली गई इस परीक्षा में खरे उतरते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बालकों के बलिदान को सरकार ने स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया है। उनकी शहादत को अमर बनाने के लिए और जो भी कुछ करने की आवश्यकता होगी, मध्यप्रदेश सरकार करेगी।

 

 

मंडल स्तर पर मनाए जाने का संकल्प लिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीर बाल दिवस पर शहीद बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज मंडल स्तर तक वीर बाल दिवस मनाकर और गुरु गोविंद सिंह के वीर बालकों की शहादत, उनके त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह का शहीदी दिवस है। इन वीर बालकों को मुगल आक्रांताओं द्वारा दीवार में चुनवा दिया गया था। वीडी शर्मा ने कहा कि मात्र 7 और 9 वर्ष की अल्पायु में वीर बालकों ने अपने देश, धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया है, वह अनुकरणीय है और उनके शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.