Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आरक्षक की माेटरसाइकिल अनियंत्रित हाेकर ट्रांसफार्मर से टकराई
durg,  constable

दुर्ग । दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक उपेंद्र तिवारी दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ था। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान आरक्षक की माेटरसाइकिल सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया।
सूचना के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और 112 और 108 एंबुलेंस से उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने आज गुरुवार काे बताया कि उपेंद्र तिवारी माेटरसाइकिल सीजी 07 एडब्ल्यू 2208 से बुधवार देर रात अकेले मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था। आरक्षक हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश दाे होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से टकरा गया। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। बहुत अधिक रक्त बह जाने से वह बेहाेश हाे गया। आसपास के लाेगाें ने तुरंत 112 काे व पुलिस सूचित किया। सूचना पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाँक्टराें ने मृत घाेषित कर दिया।

 

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.