Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बसपा ही एक ऐसी पार्टी जो गरीब कार्यकर्ताओं की कमाई पर निर्भरः मायावती
lucknow, BSP , Mayawati

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ही एक ऐसी है जो आर्थिक मामले में गरीब कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई पर निर्भर है, जबकि अन्य दल बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के धनबल के सहारे राजनीतिक गतिविधियां चलाते हैं। यह वर्ष 2023-24 में विभिन्न दलों को मिले अकूत चंदे के आंकड़ों से भी साबित है।

 

 

मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि वर्ष 2023-24 में चंदा के मामले में भाजपा पहले, बीआरएस दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इन दलों को करोड़ों रुपयों का चंदा मिला, जबकि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने गरीब कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई पर निर्भर रहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चाल, चरित्र व चेहरे का भी पर्दाफाश होता है कि वह पूंजीपतियों का विरोध करके संसद अवरोध करती है, किन्तु उन्हीं धन्नासेठों से धन लेकर पार्टी चलाती है और सरकार बनने पर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इसी प्रकार बाबा साहेब आंबेडकर के मामले में उनका एवं उनके अनुयाइयों की उपेक्षा व तिरस्कार करती है लेकिन उनके वोटकी खातिर किस्म-किस्म की छलावापूर्ण राजनीति भी करती है, जिससे लोगों को हमेशा ही सावधान रहने की जरूरत है।

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.