Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एक ही परिवार के धर्मांतरित सात सदस्याें ने घर वापसी की
jagdalpur, Seven converted members ,returned home

जगदलपुर । बस्तर जिले के ग्राम सेमरा के डोंगरीगुड़ा पारा में एक ही परिवार के 7 धर्मांतरित सदस्य शिवराम नाग, सोनमती नाग, सुकदेई, सुष्मिता, सिद्धी, स्नेहा, कृतिका जो अपने मूल धर्म से भटक कर दूसरे सम्प्रदाय में चले गए थे, पुनः अपने हिन्दू धर्म में वापस आने का फैसला लिया है। घर वापसी समारोह में माहरा समाज की मुख्य भूमिका रही जिसमें स्थानीय बजरंग दल के पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित थे।

 

समारोह में धर्मांतरित लोगों ने अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आने की घोषणा की और अपने नए जीवन की शुरुआत की। परिवार के मुखिया ने कहा कि घर वापसी हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आने के लिए उत्साहित हैं और समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जानकारी आज गुरूवार काे माहरा समाज के संरक्षक व विहिप के उपाध्यक्ष परम चालकी ने दी।

 

घर वापसी कार्यक्रम में माहरा समाज से धबलू, सम्पत, गुरुबंधु, धनुर्जय, तुला, गंगा भवानी, भागिरथी, लक्ष्मण, सोमारु, रनदेव, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल से मुन्ना बजरंगी, विवेक शुक्ला, विक्रम ठाकुर, तमिश नायडू, अभिषेक साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.