Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए घटक दलों के नेताओं ने की बैठक
new delhi, Leaders of NDA ,JP Nadda

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के बीच तालमेल और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रहा है और आज उसने खुद को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सभी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, टीडीपी नेता एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जनता दल सेक्युलर नेता एचडी कुमार स्वामी, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यू) नेता लल्लन सिंह और अन्य घटक दलों के नेता मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि बैठक में आंबेडकर पर गृह मंत्री के बयान, एक देश एक चुनाव, वक्फ संशोधन विधेयक सहित अन्य मुद्दों पर घटक दलों के नेताओं ने चर्चा की।

 

MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.