Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हर घर जल योजना को पलीता लगाते जल निगम एवं पीएचई मंत्री ने लगाई फटकार
umaria, Water Corporation  , minister reprimanded them

उमरिया । प्रधानमंत्री की सोच है हर घर जल और उसी के तहत नल जल योजना चला कर जल निगम और पीएचई को कार्य सौंपा गया लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह योजना जनता से कोसो दूर नजर आ रही है।

 

जिले के दौरे पर प्रदेश सरकार के अजाक मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुशासन पर्व के दौरान जल निगम एवं पीएचई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, तीन साल से परियोजना पूरी होने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, प्रभारी मंत्री के सामने ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने हर घर जल योजना से जुड़े अधिकारियों की पोल खोल कर रख दी।

 

राज्य सरकार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह का बुधवार को समापन किया गया, इस आयोजन में जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान मौजूद रहे, मंचीय आयोजन के दौरान गांवों में सुविधाओं के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षा भी की गई, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सरपंचों ने जिले में जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल प्रदाय योजना में की गई गड़बड़ियों की शिकायत कर दी, सरपंचों ने बताया कि उनके गांवों में तीन साल से समूह जलप्रदाय परियोजना पूरी हो चुकी है हर घर में नल तो फिट कर दिया गया लेकिन आज तक पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है, जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने जल निगम सहित एवं पीएचई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सप्ताह भर के भीतर गांवों में पेयजल सुविधा बहाली के निर्देश दिए। आयोजन में जिले के दोनों विधायक तो नदारद रहे वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित कलेक्टर, एसपी मौजूद रहे।

 

इस बारे में जब जल निगम के जी एम पलक जैन से बात की गई तो उन्‍होंने सफाई देते हुए कहा कि पानी नहीं पहुंचने का कोई कारण हो सकता है, हम इसका सर्वे करवा कर चेक कर लेंगे, हमसे जो अच्छा हो सकता है वह हम सब करेंगे यदि डिजाइन के हिसाब से पानी पहुंचना चाहिए तो पानी वहां पहुंचेगा।

 

इस मामले में प्रदेश सरकार के अजाक मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि देश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि हर घर को पानी मिले अभी हमने आपके सामने सरपंच सचिव और अधिकारियों से बात की है, समीक्षा की है, कहीं कमी भी दिखाई दी है, हमने निर्देश भी दिया है, आने वाले समय में सबको दुरुस्त करेंगे और अच्छा काम करके उमरिया में देंगे। जहां तक उमरिया नगर की बात है तो नगर पालिका का दायित्व है और नगर पालिका की अपनी समिति है सभा है यदि आप कहेंगे तो हम उसकी भी जांच करवा लेंगे।

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.