Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शोभायात्रा के साथ सांची में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव संपन्न
raisen,  Mahabodhi Mahotsav , procession

रायसेन। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव रविवार शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। इस बार महाबोधि महोत्सव में श्रीलंका, थाईलैंड, जापान समेत अन्य देशों से भक्तगण शामिल हुए। इस दौरान यहां दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया, जिसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

 

बता दें कि महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 25 नवम्बर को प्रातः 08 बजे भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्र और महामोदग्लायन के अस्थि कलश पूजन के साथ हुआ। अस्थि कलश पूजन के लिए श्रीलंका, जापान, वियतनाम सहित कई देशों से आए बौद्ध अनुयायी महाबोधि सोयायटी से स्तूप परिसर में स्थित बुद्ध मंदिर पहुंचे। स्तूप परिसर स्थित मंदिर में सुबह के समय श्रीलंका महाबोधी सोसायटी के अध्यक्ष वानगल उपतिस्स नायक थेरो तथा उनके शिष्यों द्वारा महात्मा बुद्ध के शिष्य महामोदग्लायन एवं सारिपुत्र की पवित्र अस्थियों की पूजा कर दर्शन के लिए रखा गया। इन पवित्र अस्थि कलशों को श्रीलंका महाबोधी सोसायटी के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में तलघर से मंदिर तक लाया गया।

 

महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यहां शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर दो बजे शोभायात्रा चेतयागिरी बिहार मंदिर से शुरू हुई। महाबोधी सोसायटी के तपस्वी स्वामी महाराज ने भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारीपुत्र और महामुगलायन का अस्थि कलश अपने सिर पर रखकर मुख्य स्तूप की परिक्रमा की। इस बार वियतनाम का दल नहीं आया, इसलिए एक घंटे की शोभायात्रा बगैर बैंड के निकाली गईं। इस दौरान देश-विदेश से आए बुद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायियों ने साधु-साधु का जयघोष किया।

 

गौरतलब है कि यह महोत्सव बौद्ध धर्म के महान उत्सवों में से एक है, जो महात्मा बुद्ध के बोधि प्राप्ति की

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.