Since: 23-09-2009
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकी की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार को परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक की बहू छह माह गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू मोनिका (28 वर्ष) ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिजन उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से थीं। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोनिका ने परासिया में मंगली बाजार स्थित घर पर फांसी लगा ली। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |