Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
युवक की मिली सिर कुचली लाश
raipur, Young man

बलौदाबाजार/रायपुर। भाटापारा शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मिल में मजदूरी का काम करता था।

मामले में थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और घटना स्थल के पास एक बड़ा पत्थर मिला, जिस पर खून के निशान मिले हैं। जिसे देखकर लगता है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.