Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में चूहों ने कुतरे महिला मरीज के पैर
chindwara, Rats gnaw feet , district hospital

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में चूहों द्वारा महिला मरीज के पैर कुतरने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां चूहों ने जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पैर कुतर दिए। उनके दोनों पैरों में घाव हुए हैं। मरीज और उनके साथ वालों का कहना है कि रातभर बिस्तर पर चूहे उछल-कूद करते हैं। यहां तक कि खाना और अन्य सामान भी खींचकर ले जाते हैं। मोबाइल चार्जर तक कुतर देते हैं।

 

 

छिंदवाड़ा के के इंदरानगर निवासी 65 वर्षीय गिरिजा मालवी ने बताया कि उन्हें बुखार-खांसी की समस्या है। इस वजह से वे अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तीन बजे चूहे ने उनके पैर में काटा। उन्होंने इसकी जानकारी नर्स को दी, लेकिन उसने इलाज नहीं किया। गुरुवार सुबह 6 बजे भी चूहे ने उन्हें ऐड़ी में काट लिया।

 

 

एक अन्य महिला मरीज का इलाज करा रहे उनके बेटे गोलू ने बताया कि यहां चूहों का आतंक है। खाना खा जाते हैं। एक अन्य व्यक्ति राजा राम ने बताया कि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। चूहे नुकसान कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की पांच मंजिला इमारत 2019 में बनकर तैयार हुई है। इसे करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें प्रथम तल पर महिला वार्ड है। चूहों ने बिल्डिंग के आसपास बड़े-बड़े बिल बना लिए हैं। रात में ये बिलों से निकलकर अस्पताल के महिला वार्ड में घुस आते हैं। इससे मरीज खासे परेशान हैं।

 

इस संबंध में जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एमके सुनिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चार महीने पहले ही हमने यहां पेस्ट कंट्रोल कराया था। ठेकेदार से एग्रीमेंट है। हर तीन महीने में पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। अस्पताल में शुक्रवार से फिर पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.