Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आठ परिजनों की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या
chindwara,Youth commits suicide, killing eight family

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में परिवार के आठ लोगों की हत्या कर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। परिवार के लोगों की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव में दिनेश उर्फ भूरा अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार देर रात 2.30 बजे आरोपित दिनेश ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर अपनी मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दिनेश अपने ताऊ के घर पहुंचा और एक 10 साल बच्चे पर हमला किया, तभी उसकी दादी ने शोर मचा दिया। इसके बाद दिनेश मौके से भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में शव पड़े हुए थे। पुलिस ने पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 और डेढ़ साल) के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। बाद में गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे आरोपित का शव पेड़ से लटका मिला। घायल बच्चे को इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है।

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि 21 मई को ही आरोपित दिनेश की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी चला है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि आठ शव घर में मिले और जंगल में सर्च के दौरान आरोपित का शव पेड़ से लटका मिला। एसपी का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। दिनेश ने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद फिर खुदकुशी क्यों की। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

MadhyaBharat 29 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.