Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कठुआ आतंकी हमले में बलिदान सीआरपीएफ जवान कबीर का पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
bhopal,  last rites ,CRPF jawan Kabir

भोपाल। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सीआरपीएफ जवान कबीर दास उईके बलिदान हो गए। मंगलवार रात 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें गोली लगने से वे घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव में होगा। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर है।

 

बलिदानी 35 वर्षीय कबीर दास मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की बिछुआ तहसील के ग्राम पुलपुलडोह के रहने वाले थे। वे 2011 में बतौर कॉन्स्टेबल सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी चार साल पहले शादी हुई थी। परिवार में उनकी मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और छोटा भाई है और दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है।

 

शहीद की मां इंदरवति उईके ने बताया कि आठ दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही उनके निधन की खबर आ गई। कबीर चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। उनकी अभी शादी नहीं हुई है। मुख्य तौर पर कबीर के वेतन पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब छह एकड़ ही खेती है। कबीर के निधन की खबर मिलने के बाद छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

 

 

उधर, छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए ट्वीट किया, ''देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।''

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.