Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत
balodabazar, Man dies ,electric shock

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के सिमगा थानांतर्गत एक ढाबा पर खाना खाने रुके व्यक्ति का करंट की चपेट में आने से माैत हाे गई। इनोवा कार में सवार व्यक्ति ढाबा के पास लघुशंका करने के लिए कार से उतरकर गया था। इस दौरान अंधेरे में वह ट्रांसफार्मर को नहीं देख पाया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पाेस्टमार्टम उपरांत शनिवार काे परिजनाें काे साैप दिया है। 


पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सिमगा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर करेंट की चपेट में आने से मुंगेली पड़ाव चौक निवासी रामकिशोर सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक अपने साथी राजकिशोर सिंह, गोलू यादव, संतोष सप्रे, रेखराम के साथ इनोवा कार क्रमांक सीजी 28 एमएम 9528 में सवार होकर मुंगेली से महासमुंद काम के लिए गया था। काम निपटाकर सभी वापस लौट रहे थे। तभी लिमतरा के गुलाब ढाबा खाना खाने के लिए सभी रुके। खाना खाने के बाद रामकिशोर सिंह पास में ही लघुशंका करने गया। वहां अंधेरे की वजह से वह ट्रांसफार्मर को नहीं देख पाया और करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 13 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.