Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने चार बच्चाें के साथ कुंए में लगाई छलांग
chindwara, After family dispute, woman jumped

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के तामिया में यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं में शुक्रवार काे एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुंए में कूद गई। जैसे ही महिला ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, उसके बाद हड़कंप मच गया। महिला के कूदने के तत्काल बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और उसके साथ चारों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते लोगों की सूझबूझ से सभी काे सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने खौफनाक कदम उठाया।

 

 

 

 

 

जानकारी अनुसार जिले के तामिया में शुक्रवार सुबह परिवारिक विवाद के कारण इंद्रा कालोनी निवासी धन्नू मालवी और पत्नी कीर्ति मालवी (35) में पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में कीर्ति ने चेतन (6 साल), हिमाक्षी (4 साल), प्रथम (2 साल) और एक अन्य डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। तामिया के 3 युवक महेश भारती पुत्र सुमरलाल भारती निवासी सिधौली, आतिश पुत्र फुलराम भारती निवासी तमिया व एक अन्य युवक ने तत्काल ही कुएं में कूदकर महिला आैर 4 बच्चों की जान बचाई। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। इस घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं। यदि स्थानीय लोग समय रहते यह घटना नहीं देखते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मौके पर तामिया पुलिस भी पहुंच गई और महिला कुएं में क्यों कूदी इसकी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला का बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या विवाद थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.