Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
raipur,Headmaster committed suicide , hanging himself

बालोद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आज गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है।

 

डौंडी थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार घोठिया गांव में रहने वाले ,डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के सुसाइड नोट में नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन तथा कई प्रभावशाली नेता लोगों की भूमिका का जिक्र होना बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 5 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.