Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
chindwara, Former Municipality President ,commits suicide
छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हाईराम रघुवंशी ने शुक्रवार सुबह अपने गणेश कॉलोनी स्थित निवास पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन नीचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सीएसपी समेत बड़ी संख्या में आमजन मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। रघुवंशी ने अपने बंगले पर ऊपर वाले कमरे का दरवाजा बंद कर 15 बोर की सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। रघुवंशी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे राकेश रघुवंशी ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। राकेश रघुवंशी ने बताया कि आम दिनों की तरह वो मॉर्निंगवॉक पर गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। बीते कुछ दिनों से बीमारी के कारण परेशान चल रहे थे।


गौरतलब है कि पिछले साल मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कन्हई राम रघुवंशी को जिला संयोजक की कमान सौंपी थी। अनुभवी नेताओं में शुमार कन्हई राम 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। ऐसा माना जाता है कि उनकी निर्विवाद छवि के कारण वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहली पसंद थे। कन्हई राम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर का करीबी माना जाता है। रघुवंशी भाजपा कई छोटे-बड़े पदों पर रह चुके थे। उन्होंने अपने सरपंच पद राजनीतिक करियर की शुरुआत की। दो बार से अधिक भाजपा के जिला अध्यक्ष और दो बार नगर पालिका छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रह चुके थे। अभी वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।


आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का तांता लग गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.