Since: 23-09-2009
*उज्जैन/देवास।* पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन है। उज्जैन से अयोध्या तक 930 KM की पदयात्रा कर रहे दिग्विजय सिंह आज देवास जिले के ग्राम सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में साधु-संत और समर्थक मौजूद हैं।
*आज का रूट मैप -*
आयोजकों के मुताबिक आज सुबह 8 बजे सिंदूरिया से यात्रा शुरू होगी। खजूरिया परमार, जवासिया के गोयल पेट्रोल पंप और कबलीखेड़ा जोड़ के हनुमान मंदिर होते हुए पदयात्रा आगे बढ़ेगी। दोपहर 1 बजे भोजन और विश्राम के बाद शाम 3 बजे यूनीवर्सल एकेडमी स्कूल, तराना से यात्रा फिर शुरू होगी। स्वास्तिक मैरिज गार्डन और कलश मैरिज गार्डन होते हुए शाम 6 बजे तराना नगर में आज की यात्रा का विश्राम होगा। रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था तराना में ही है।
*महाकाल से अयोध्या तक यात्रा -
विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई थी। यात्रा उज्जैन से ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह सनातन परंपरा, मंदिरों में पारदर्शिता और लोकतंत्र में वोट के अधिकार की रक्षा का संदेश दे रहे हैं। दूसरे दिन उन्होंने चंदा चोरी और वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि धार्मिक स्थलों में चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजा जाए और चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाएं।यात्रा का मुख्य उद्देश्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाना है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |