Since: 23-09-2009

  Latest News :
DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   NMMS ऐप का उन्नत वर्जन लॉन्च: फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक, ऑफलाइन अटेंडेंस की भी सुविधा - शिवराज सिंह चौहान.   संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार नौकरियों का वादा.   NHRC ने VIT भोपाल मामले में मप्र शासन और UGC को फटकारा, 4 हफ्ते में ATR तलब*.   भोपाल मास्टर प्लान 2047: ड्राफ्ट में विसंगतियों पर व्यापारियों ने जताया विरोध, T&CP को 2500 आपत्तियां सौंपी.   चौथे दिन तराना से आगे बढ़ी दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, अमृता राय ने खेत में महिला किसानों के साथ की प्याज की बुवाई.   उमंग सिंघार का सरकार पर हमला - बोले, आंदोलनकारियों को भीड़ कहना बंद करे BJP, EVM, निवेश और मास्टर प्लान पर दे जवाब.   अनूपपुर में भाजपा की जिला बैठक, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बोले - कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैला रही.   मोहला-मानपुर में निर्माण कार्यों में तेजी: PWD सचिव मुकेश बंसल ने किया संयुक्त जिला कार्यालय और आवासीय परिसर का निरीक्षण, .   बलौदाबाजार को बड़ी सौगात: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर 6.60 करोड़ के 67 विकास कार्य स्वीकृत.   पीएम जनमन आवास योजना में ठगी पर सख्ती, कबीरधाम में तीसरे ठेकेदार पर FIR, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- हितग्राहियों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं.   बस्तर दशहरा में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कहा - यह सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.  
अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति


रायपुर, 22 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अन्न का सम्मान, किसानों के योगदान को स्वीकार करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है। जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां आज विकास का उजियारा फैल रहा है।
राष्ट्रपति बुधवार को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई जुहार पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे।
नुआखाई एकता और कृतज्ञता का पर्व
राष्ट्रपति ने नुआखाई की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल सांस्कृतिक समारोह नहीं, बल्कि हमारी कृषि परंपरा, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता और किसानों के परिश्रम के सम्मान का पर्व है। अन्न केवल भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि किसान के पसीने, धरती की उदारता और प्रकृति के उपहार का प्रतीक है।
युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
राष्ट्रपति ने युवाओं से कहा कि बड़े सपने देखें, विचारों को व्यापक बनाएं और सफलता को समाज-राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। सीखना कभी बंद न करें, पुस्तकें पढ़ें, प्रश्न पूछें। लक्ष्य तय करें और चुनौतियों का साहस से सामना करें। ज्ञान के साथ विनम्रता, महत्वाकांक्षा के साथ नैतिकता और सफलता के साथ सेवा-भाव जोड़ें। आपका ज्ञान किसी जरूरतमंद के काम आए, तभी उपलब्धि सार्थक है। राष्ट्र निर्माण बड़े फैसलों से नहीं, करोड़ों नागरिकों के छोटे-छोटे ईमानदार प्रयासों से होता है।
उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। आधी आबादी के बिना देश पूरी क्षमता से आगे नहीं बढ़ सकता। युवाओं से आह्वान किया कि बहनों-बेटियों को ऐसा माहौल दें कि वे बिना बाधा के सपने पूरे कर सकें। महिलाओं के प्रति सम्मान आचरण में दिखना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में विकास का उजियारा
राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों और युवाओं की इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ के युवा नक्सलवाद का भटकाव छोड़ मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। जहां आतंक का अंधेरा था, वहां विकास का उजियारा फैल रहा है।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नुआखाई नई फसल की खुशी के साथ धरती के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। राष्ट्रपति का जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा की मिसाल है। स्वस्थ, शिक्षित और सेवाभावी युवा ही विकसित राष्ट्र की नींव हैं।
राष्ट्रपति का जीवन बेटियों के लिए प्रेरणा - CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के छोटे गांव से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची राष्ट्रपति का जीवन देश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं।
उन्होंने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए युवा शक्ति केंद्र में है। गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और कवर्धा में 5 नए मेडिकल कॉलेज, नवा रायपुर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 6 लाख छात्रों को AI प्रशिक्षण, 100 करोड़ का स्टार्टअप फंड और अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण दिया गया है।इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के रक्तदान महाकुंभ में 2,548 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 1,188 महिलाएं शामिल थीं।

MadhyaBharat 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.