Since: 23-09-2009
भोपाल, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित किया। उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने सिंगरौली स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया।
मुख्यमंत्री ने बिरला समूह को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया और प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश प्रोत्साहन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कुमार मंगलम बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |