Since: 23-09-2009
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहन सरकार पर चार बड़े मुद्दों पर घेराव किया।लोकतंत्र पर -* उन्होंने कहा कि जनता अपने हक के लिए आवाज उठाती है तो BJP उसे भीड़तंत्र बताती है। अगर सरकार को लोकतंत्र पर भरोसा है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराए, EVM बंद करे और SIR में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर जवाब दे। निवेश और रोजगार पर -* मुख्यमंत्री विदेश और देश में घूमकर लाखों-करोड़ों के निवेश के दावे करते हैं। जमीन पर कितना आया? सेमीकंडक्टर हब कब शुरू होगा? 25 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को नौकरी कब मिलेगी?मास्टर प्लान पर -* भोपाल समेत शहरों के मास्टर प्लान में बड़ा घोटाला हो रहा है। व्यापारी, किसान विरोध कर रहे हैं। सरकार आपत्ति के लिए पर्याप्त समय क्यों नहीं दे रही? खुले मंच पर चर्चा कराई जाए।. नगर निगमों में भ्रष्टाचार -* नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी में खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। मुख्यमंत्री रोक क्यों नहीं लगाते? क्या यह उनके संरक्षण में हो रहा है?सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज है और इन मुद्दों को सदन से सड़क तक उठाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |