Since: 23-09-2009
उज्जैन। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुक्रवार को चौथे दिन तराना से आगे बढ़ी। सुबह ITI कॉलेज से शुरू हुई यात्रा सिद्धपुर, निपानिया, शंकरपुर, कनार्दी होते हुए जूनापानी जोड़ तक जाएगी।
यात्रा में दिग्विजय सिंह ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता होनी चाहिए, राम मंदिर में चोरी की निष्पक्ष जांच हो और लोकतंत्र में वोट की रक्षा के लिए EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।
यात्रा में साथ चल रहीं अमृता राय शुक्रवार को खेतों में प्याज बो रही महिला किसानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके साथ बुवाई और पानी देने में हाथ बंटाया।उज्जैन से अयोध्या तक करीब 930 किमी की यह पदयात्रा ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |