Since: 23-09-2009
*भोपाल।* मास्टर प्लान भोपाल 2047 के ड्राफ्ट को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। भोपाल व्यापारी महासंघ के नेतृत्व में शहरभर के व्यापारियों ने शुक्रवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संचालक आनंद निखर को 2500 सुझाव और आपत्तियां सौंपी।
व्यापारियों ने कहा कि मप्र नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18(1) और 23(2) के तहत प्रकाशित विकास योजना 2047 के प्रारूप में व्यावसायिक भूमि उपयोग, FAR, कन्वर्जन शुल्क, पुराने बाजारों, मिश्रित भू-उपयोग और सड़क चौड़ाई के आधार पर तय विकास नियंत्रण में कई विसंगतियां हैं। समान प्रकृति के व्यावसायिक क्षेत्रों में समान विकास अधिकार दिया जाए।
व्यापारियों ने मांग की कि कन्वर्जन फीस 5% तय कर इसे वन-टाइम किया जाए, एनुअल या रिकरिंग फीस न ली जाए। फीस के बाद पूरा कमर्शियल FAR दिया जाए। अरेरा कॉलोनी को RG-3 से हटाकर RG-1 में शामिल किया जाए। 12 मीटर से कम चौड़ी सड़कों पर वर्षों से चल रहे व्यापार को जारी रखने के लिए मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए।
साथ ही निगम की सीलिंग नोटिस की कार्रवाई रोकी जाए, खाली प्लॉटों पर भी सड़क चौड़ाई के आधार पर वही परमिशन लागू हो जो बाकी जगह दी जा रही है, और फाइनल ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी में व्यापारी महासंघ को भी शामिल किया जाए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |