Since: 23-09-2009

  Latest News :
DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   NMMS ऐप का उन्नत वर्जन लॉन्च: फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक, ऑफलाइन अटेंडेंस की भी सुविधा - शिवराज सिंह चौहान.   संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार नौकरियों का वादा.   NHRC ने VIT भोपाल मामले में मप्र शासन और UGC को फटकारा, 4 हफ्ते में ATR तलब*.   भोपाल मास्टर प्लान 2047: ड्राफ्ट में विसंगतियों पर व्यापारियों ने जताया विरोध, T&CP को 2500 आपत्तियां सौंपी.   चौथे दिन तराना से आगे बढ़ी दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, अमृता राय ने खेत में महिला किसानों के साथ की प्याज की बुवाई.   उमंग सिंघार का सरकार पर हमला - बोले, आंदोलनकारियों को भीड़ कहना बंद करे BJP, EVM, निवेश और मास्टर प्लान पर दे जवाब.   अनूपपुर में भाजपा की जिला बैठक, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बोले - कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैला रही.   मोहला-मानपुर में निर्माण कार्यों में तेजी: PWD सचिव मुकेश बंसल ने किया संयुक्त जिला कार्यालय और आवासीय परिसर का निरीक्षण, .   बलौदाबाजार को बड़ी सौगात: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर 6.60 करोड़ के 67 विकास कार्य स्वीकृत.   पीएम जनमन आवास योजना में ठगी पर सख्ती, कबीरधाम में तीसरे ठेकेदार पर FIR, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- हितग्राहियों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं.   बस्तर दशहरा में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कहा - यह सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.  
पीएम जनमन आवास योजना में ठगी पर सख्ती, कबीरधाम में तीसरे ठेकेदार पर FIR, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- हितग्राहियों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं
up mukhyamantri sharma

 

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026।* प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में गरीब हितग्राहियों के साथ ठगी करने वाले ठेकेदारों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शिकंजा कस दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त निर्देश के बाद कबीरधाम जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। दो ठेकेदारों पर FIR के बाद अब तीसरे ठेकेदार शेख निजामुद्दीन उर्फ निक्की खान के खिलाफ भी चिल्फी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

*क्या है ताजा मामला?*

यह मामला बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला, ग्राम पंचायत बेंदा का है। हितग्राही राजिम धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें, उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था।

सरकार से पहली किस्त के 40 हजार रुपये मिलने के बाद गांव के पूर्व सरपंच पति और ठेकेदार शेख निजामुद्दीन ने तीनों आवासों के निर्माण का ठेका लिया। बाद में दूसरी किस्त के 60 हजार रुपये भी हितग्राहियों ने उसे नकद दे दिए। इस तरह उसने तीनों से 80-80 हजार रुपये, कुल 2 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। पैसा लेने के बाद भी उसने न तो आवास पूरे किए और न ही मांगने पर राशि वापस की।

शिकायत पर थाना चिल्फी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज की गई है।

 

*डिप्टी CM ने कहा - एक भी जरूरतमंद पक्के मकान से वंचित न रहे*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को पक्का आवास देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद पक्के मकान से वंचित न रहे। आवास के नाम पर हितग्राहियों से धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

*अब तक तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख की ठगी का केस*

कबीरधाम जिले में अब तक तीन ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है, जिन पर कुल 7 लाख 49 हजार रुपये की ठगी का आरोप है -

1.  बैसाखू बैगा, ग्राम आमानारा ने थाना तरेगांव जंगल में ठेकेदार तुमेश गौड़ के खिलाफ FIR कराई।

2.  देवसिंह, ग्राम राजाढ़ार ने थाना चिल्फी में ठेकेदार कुमार मेरावी के खिलाफ FIR कराई।

3.  अब राजिम धुर्वे ने शेख निजामुद्दीन उर्फ निक्की खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनमन आवास जैसे कल्याणकारी योजना में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और हितग्राहियों के पैसे की पूरी रिकवरी सुनिश्चित की जाएगी।

MadhyaBharat 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.