Since: 23-09-2009
रायपुर, 23 अक्टूबर।* ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 60 लाख 38 हजार रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। इससे शिक्षा, पोषण, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।
मंत्री वर्मा ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।
*स्वीकृत कार्यों का ब्यौरा:*
*1. 18 स्कूलों में 36 अतिरिक्त कक्ष - 1.26 करोड़ रुपये*
बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए प्रत्येक स्कूल में 7 लाख की लागत से 2-2 अतिरिक्त कक्ष बनेंगे। स्कूल हैं - कोनारी, ताराशिव, टोहड़ा, भूमिया, तुलसी (मानपुर), सिलपट्टी, कोटा, देवरी, निनवा, बिलाड़ी, बुंदेली, सिरवे, छतौद, ओटगन, खम्हरिया, सतभांवा, सांकरा और चांपा।
*2. 17 नए आंगनबाड़ी भवन - 2.04 करोड़ रुपये*
प्रत्येक भवन 12 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इससे बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु कल्याण सेवाएं बेहतर होंगी। गांव हैं - मोहगांव, चांपा, टोहड़ा, नकटी, सतभांवा, चंगोरी, खुड़मुड़ी, लखना, सड्डू, मोहदा, तरपोंगी, सुंगेरा, सगुनी, सिलपट्टी, केवतरा, देवरी और सरारडीह।
*3. 17 गांवों में नए PDS (राशन) भवन - 2.12 करोड़ रुपये*
प्रत्येक भवन 12.50 लाख रुपये की लागत से। इससे राशन भंडारण और वितरण आसान होगा। गांव हैं - खपरीकला, टंडवा, सरारीडीह, छपोरा, सरोरा, बोईरझिटी, भिलौनी, बरतोरी, मानपुर, तरपोंगी, जलसो, खम्हरिया, सड्डू, निनवा, अल्दा, कोटा और तुलसी (मानपुर)।
*4. 13 मुक्तिधामों में शेड और प्रतीक्षालय - 77.98 लाख रुपये*
गर्मी-बरसात में अंतिम संस्कार में आने वालों को सुविधा मिलेगी। स्थान हैं - परसदा (जोता), जलसो, मानपुर, बलौद खुर्द, सगुनी, सड्डू, परसदा, सरोरा, बिलाड़ी, सिरवे, खपर खुर्द, छपोरा और बोईरझिट।
*5. 2 नए पंचायत भवन - 39.90 लाख रुपये*
छतौद और ताराशिव में प्रत्येक 19.95 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवन बनेंगे। इससे ग्राम सभा, बैठकें और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बेहतर अधोसंरचना मिलेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |