Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया
मुख्यमंत्री साय


रायपुर।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों के असाधारण कार्यों और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दे रहे हैं। ऐसे प्रेरक उदाहरण देशवासियों में समाज और राष्ट्र के लिए कुछ नया करने का भाव जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ने मन की बात की विभिन्न कड़ियों में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, खेल प्रतिभाओं, जल संरक्षण, पोषण और नवाचार से जुड़े प्रयासों को प्रमुखता से स्थान दिया है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का उल्लेख कर बस्तर की खेल प्रतिभाओं और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दी है। आज शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा बस्तर अपनी युवा प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से नई पहचान बना रहा है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मन की बात कार्यक्रम देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए समाज, पर्यावरण, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरिया जिले में जल संरक्षण के अभिनव पांच प्रतिशत मॉडल की भी सराहना की है, जिसके तहत किसान अपनी भूमि के पांच प्रतिशत हिस्से में तालाब बनाकर वर्षा जल का संचय करते हैं। इससे सिंचाई के साथ भूल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसी प्रकार ऐतिहासिक मल्हार के ताम्रपत्रों और पोषण से जुड़े हर घर मुनगा जैसे प्रयासों का उल्लेख छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करता है।
प्रधानमंत्री ने 12 साल की यात्रा का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 139वीं कड़ी में कार्यक्रम की 12 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए देश के सामान्य नागरिकों के परिश्रम, सेवा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने पंजाब में प्राकृतिक कपास की खेती और बुनकरी से महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड में हेवल नदी के पुनर्जीवन, स्थानीय उत्पादों की वैश्विक पहचान और खादी की बढ़ती लोकप्रियता जैसे प्रेरक प्रयासों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने ई-संजीवनी, आधुनिक अनुसंधान, युवाओं के डीप-टेक स्टार्टअप, श्रीअन्न की खेती और अंगदान के महत्व को भी रेखांकित किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में सहभागिता, स्वच्छता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हमें अपने आसपास हो रहे सकारात्मक कार्यों से प्रेरणा लेने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देते हैं। मन की बात ने स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, नवाचार, सेवा और जनभागीदारी को जन-जन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

MadhyaBharat 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.