Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार
umang singhar

 

रीवा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्राम सरई-रोझौही पहुंचे, जहां प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आदिवासी और ग्रामीण जल सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाली विमला कोल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सिंघार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा और इस मुद्दे को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विमला कोल की मौत की रिपोर्ट पर अधिकारियों से जवाब-तलब

शोकाकुल परिवार से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मौके पर मौजूद तहसीलदार और नायब तहसीलदार से सवाल किया कि विमला कोल की मौत की रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं भेजी गई। तहसीलदार द्वारा मौखिक रिपोर्ट भेजने की बात कहने पर सिंघार ने नाराजगी जताई और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

विकास के नाम पर विनाश स्वीकार नहीं

मीडिया से चर्चा में उमंग सिंघार ने कहा कि रीवा जिले की घनी आबादी के बीच न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने का निर्णय सरकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। नियमों को ताक पर रखकर आदिवासियों और ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, सरकार आखिर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है। हमारा विरोध विकास से नहीं, बल्कि विकास के नाम पर हो रहे विनाश से है। क्या सरकार को लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और न्यूक्लियर प्रदूषण के खतरे की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि विमला कोल अपनी जमीन, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही थीं, उनकी मृत्यु ने इस आंदोलन को और गंभीर बना दिया है। आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और अस्तित्व से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान किए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सिरमौर क्षेत्र में टाटा पावर की प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर परियोजना को लेकर सरई कला और रोझौही गांवों के ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इसी आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ने से विमला कोल की मृत्यु हो गई थी।

MadhyaBharat 26 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.