Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया.   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, चिकित्सा अनुसंधान का उपयोग मानवता की स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के लिए होना चाहिए.   पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   सिंहस्थ के लिदीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री डॉ. यादव*.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप - ग्रामसभा के विरोध के बावजूद रीवा में परमाणु परियोजना के लिए दी गई NOC.   भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कई अहम निर्णय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी जानकारी.   भाजपा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी.   भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया कार्यशाला, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित राष्ट्रीय नेताओं ने किया संबोधित*.   भोपाल के स्वदेशी मेले में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कहा - स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम*.   आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद.   प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी, जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान.   सरगुजा संभाग में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर सख्ती, सभी अस्पतालों को 7 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पूरी हो रही श्रद्धालुओं की मनोकामना, 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का सौभाग्य.   लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - राज्यपाल रमेन डेका.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.  
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
ji ram ji

 

*रायपुर, 26 अक्टूबर 2026।* वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वीबी-जी रामजी के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडुआ में संचालित कच्ची सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

 

आयुक्त ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की स्थिति, रोजगार की उपलब्धता तथा कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने श्रमिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को उनकी मांग के अनुरूप स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें आजीविका के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर न रहना पड़े।

 

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे निर्मित परिसंपत्तियों का ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

MadhyaBharat 26 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.