Since: 23-09-2009
रायपुर, 27 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -1. 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू:* खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी होगी। 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जाएगा। पिछले साल के एग्रीस्टेक आईडी वाले किसानों को नया पंजीयन नहीं कराना होगा। बायोमेट्रिक आधार पर खरीदी होगी और 360 नए उपार्जन केंद्र सहित कुल 3100 केंद्रों पर खरीदी होगी।
*2. बिजली बिल में राहत जारी:* एम-ऊर्जा योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली बिल में दी जा रही रियायत जारी रहेगी। 400 यूनिट तक खपत की पात्रता अवधि 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है। इससे 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
*3. सड़क ठेकेदारों को डामर कीमतों में राहत:* डामर की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए ठेकेदारों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यों के लिए 130.88 करोड़ रुपये और लोक निर्माण विभाग के राज्य वित्त पोषित कार्यों के लिए 70 से 100 करोड़ रुपये की राहत दी जाएगी।
*4. सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज:* शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होगी। सूचीबद्ध अस्पतालों में ऑनलाइन पूर्व-अनुमोदन से इलाज मिलेगा, भुगतान बाद में प्रतिपूर्ति की जरूरत नहीं होगी।
*5. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026:* अधोसंरचना विकास को पारदर्शी बनाने के लिए मिशन को मंजूरी। 2026-27 से 2030-31 तक 5 साल के लिए 500 करोड़ रुपये (100 करोड़ प्रतिवर्ष) का प्रावधान। लोक निर्माण विभाग नोडल विभाग होगा।
*6. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन:* पर्यटन के विकास के लिए 5 साल तक 500 करोड़ रुपये का मिशन मंजूर। होमस्टे, निजी निवेश और पर्यटन उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
*7. 9 राजनीतिक आंदोलन के प्रकरण वापस:* विशुद्ध राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 9 प्रकरणों को जनहित में वापस लेने की अनुमति।
*8. नगर पंचायत कूंरा का नाम कुंवरगढ़:* रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ किया गया। यह 36 गढ़ों में शामिल है।
*9. औद्योगिक नीति में संशोधन:* 1000 करोड़ या अधिक निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज।
*10. कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना:* 295 किमी लंबी कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल परियोजना के लिए मंजूरी। लगभग 8000 करोड़ लागत, जिसमें राज्य और रेल मंत्रालय का 1000-1000 करोड़ का योगदान।
*11. रिडेवलपमेंट योजना के दूसरे चरण में 5 परियोजनाएं:* दुर्ग पोल्ट्री फार्म, रामानुजगंज वेटनरी हॉस्पिटल कैम्पस, जशपुर पुलिस लाइन, सक्ती बुधवारी बाजार और धमतरी रुद्री चौक की भूमि का PPP मॉडल पर पुनर्विकास।
*12. राजनांदगांव में भंडारण सुविधा:* ग्राम खपरीकला में केंद्रीय भंडारण निगम को 10 एकड़ भूमि आवंटन।
*13. सोमनी में मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग:* राजनांदगांव के सोमनी में NDDB के माध्यम से 400 करोड़ की लागत से प्रोसेसिंग फैसिलिटी, 31.55 एकड़ भूमि आवंटित। 1000 से अधिक प्रत्यक्ष और 5000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे।
*14-15. नए पदों का सृजन:* सुशासन एवं अभिसरण विभाग में 3 पद और वन मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का एक अस्थायी पद मंजूर।
*16. परिवार पेंशन:* स्वर्गीय राकेश मोहन चंदोला की सेवा को नियमित मानकर परिवार को पेंशन और एरियर्स की मंजूरी।
*17. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन:* 2026-27 में 100 करोड़ के बजट से मिशन मंजूर। अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और जशपुर में फीडर सेंटर बनेंगे।
*18. औद्योगिक भूमि नियम में संशोधन:* औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा।
*19. कृषक उन्नति योजना में संशोधन:* धान पर आदान सहायता राशि अब प्रति क्विंटल की जगह प्रति एकड़ के मान से दी जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |