Since: 23-09-2009
रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने के लिए सोसायटियों में लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। राज्य सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था जारी रखी है। किसान घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार टोकन ले सकेंगे।
खाद्य विभाग द्वारा संचालित यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसके जरिए किसान 24 घंटे टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और श्रम की बचत होगी और खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।
जोत के अनुसार टोकन की संख्या तय की गई है। दो एकड़ तक के लघु और सीमांत किसानों को एक टोकन, दो से दस एकड़ तक के किसानों को अधिकतम दो टोकन और दस एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे।
किसान टोकन में धान की मात्रा भी दर्ज कर सकेंगे। यदि किसी टोकन पर पूरी पात्र मात्रा नहीं बेची जाती है तो शेष मात्रा लैप्स नहीं होगी। किसान बची हुई मात्रा को अगले टोकन में बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को बार-बार सोसायटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे आसानी से धान बेच सकेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |