Since: 23-09-2009
भोपाल, 27 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।
मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का निराकरण और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |