Since: 23-09-2009
भोपाल, 28 अक्टूबर 2026।* मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं के सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।
मंत्री लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |