Since: 23-09-2009
भोपाल, 28 अक्टूबर।* केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक बार फिर राज्यसभा जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को इस फैसले की घोषणा की। यह सीट भाजपा नेता एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होगा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें यूपी से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था। अब मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने उनका राज्यसभा में बने रहना तय कर दिया है।
हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में मोदी सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। इससे पहले वे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 में उन्हें आवास एवं शहरी मामलों का स्वतंत्र प्रभार मिला था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |