Since: 23-09-2009
*भोपाल, 29 अक्टूबर 2026।* मध्यप्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 10 दिनों में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। विभिन्न जिलों और रेल पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा कर शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
*प्रमुख कार्रवाईयां:*
*शाजापुर -* थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस ने नर्मदा नल-जल योजना के 73 लाख 85 हजार रुपये के चोरी हुए पाइप जब्त किए।
*रीवा -* थाना समान पुलिस ने तीन संदिग्धों से सोना, नकदी समेत लगभग 23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
*जीआरपी -* जीआरपी ग्वालियर ने ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी से 8.26 लाख के बैग, लैपटॉप, मोबाइल, आईपैड समेत अन्य सामान जब्त किया। वहीं जीआरपी रानी कमलापति ने दो आरोपियों से 4 लाख के मोबाइल जब्त कर 4 वारदातों का खुलासा किया। कुल 12.26 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त।
*सीहोर -* मंडी थाना पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक से 6.55 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए।
*निवाड़ी -* पुलिस ने ओरछा थाना क्षेत्र में घर में चोरी का खुलासा कर पिता-पुत्र दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे सोने-चांदी के जेवर, 42,500 नकद और मोबाइल समेत 5 लाख की संपत्ति और एक कट्टा जब्त किया।
*बैतूल -* भैंसदेही और कोतवाली थाना पुलिस ने मोटर पंप से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों से 1.80 लाख की संपत्ति जब्त की।
*देवास -* बागली पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को पकड़कर 1.44 लाख की संपत्ति बरामद की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |