Since: 23-09-2009
रायपुर, 29 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है।
राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब 1 नवंबर 2026 से DA और DR की दर 58% से बढ़कर 60% हो जाएगी।
*किसे मिलेगा फायदा?*
- प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों को
- 1.50 लाख पेंशनरों को
इस बढ़ोतरी से सरकार पर हर महीने 36 करोड़ रुपये और सालाना 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उनके परिवारों की खुशियां और बढ़ाएगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |