Since: 23-09-2009
भोपाल। भारतीय किसान संघ तहसील हुजूर ने भोपाल विकास योजना-2047 के भोजताल प्रभाव क्षेत्र-2 में संशोधन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 4 साल से लंबित राशि के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे।
तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा ने कहा कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर कृषि भूमि और किसानों के अधिकारों से समझौता मंजूर नहीं है।
*BIZ-2 की समीक्षा की मांग:* संघ ने BIZ-2 की ग्रामवार, खसरा-वार पुनः समीक्षा कर गैर-जरूरी क्षेत्रों को प्रतिबंधित दायरे से बाहर करने की मांग की। भोपाल-सीहोर मार्ग के उत्तर में बैरागढ़ कला, भैंसाखेड़ी, भौरी, बकानिया, जमोनिया, कोलूखेड़ी, सालम बरखेड़ा, खजूरी, फंदा सहित गांवों की मौजूदा बसाहट को देखते हुए भूमि उपयोग में संशोधन, पूर्व स्वीकृत कॉलोनियों को संरक्षण और सभी भूमि स्वामियों के लिए समान नीति लागू करने की मांग रखी।
*फसल बीमा राशि का भुगतान:* संगठन ने बताया कि हुजूर तहसील में 2023-24 से 2026-27 तक अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश और सूखे से नुकसान के बावजूद कई पात्र किसानों को फसल बीमा राशि नहीं मिली। CCE, पोर्टल पर नाम-खसरा-रकबा की त्रुटियों और बीमा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और जगदीशपुर की तरह सिंगल क्लिक से भुगतान की मांग की गई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |