Since: 23-09-2009
रायपुर,। दीपावली से पहले नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन, पेंशनरों की पेंशन और स्वच्छता दीदियों के मानदेय के भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने 164.65 करोड़ रुपये आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर यह राशि जारी की गई है।
विभाग ने लंबित वेतन के लिए 59.53 करोड़ और पेंशन भुगतान के लिए अतिरिक्त अनुदान के रूप में 34.85 करोड़ रुपये दिए हैं। मिशन क्लीन सिटी के तहत स्वच्छता दीदियों के अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक के मानदेय के लिए 23.51 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं।
इसके अलावा नियमित वित्तीय जरूरतों के लिए चुंगी मद में अक्टूबर 2026 के लिए 21.09 करोड़, अपार निधि मरम्मत-संधारण के द्वितीय त्रैमास के लिए 22.60 करोड़ और बिलासपुर नगर निगम को नगरोत्थान योजना की दूसरी किस्त के रूप में 3.08 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |