Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं, .   भोपाल में सेना करेगी शौर्य का प्रदर्शन, सेना दिवस आयोजन का शुभारंभ: मुख्यमंत्री मोहन यादव.   बालाघाट के किसानों ने प्रगतिशीलता की नई मिसाल बनाई : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   प्लॉट और मकान भू-स्वामी का, पक्की रजिस्ट्री का पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत संरक्षण में सबसे आगे है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव*.   मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.   पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस सेवादल का रक्तदान शिविर.   नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब.   सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया.   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख किसानों को मिले 498.50 करोड़, .   मेकाहारा के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, हृदय के पास चिपकी कैंसर की गांठ को 4 घंटे की जटिल सर्जरी में निकाला.   छत्तीसगढ़ में किसान समृद्धि से गढ़ रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, साय सरकार के तीन साल में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन.  
मेकाहारा के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, हृदय के पास चिपकी कैंसर की गांठ को 4 घंटे की जटिल सर्जरी में निकाला
डाक्टर

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026।* डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रायपुर के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। चिकित्सकों ने 60 वर्षीय मरीज की छाती में हृदय के पास स्थित कैंसरयुक्त गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया है। यह गांठ हृदय की प्रमुख रक्त वाहिकाओं, बाएं फेफड़े और हृदय की झिल्ली से चिपकी हुई थी।

कैंसर सर्जरी एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने करीब चार घंटे तक चली सर्जरी में इस गांठ को निकाला। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि केस की जटिलता और मरीज की उम्र को देखते हुए लंबे समय तक नियमित फॉलोअप में रखा गया। आज मरीज पूरी तरह ठीक है और सामान्य जीवन जी रहा है।

*छाती में दर्द और भारीपन की शिकायत लेकर पहुंचा था मरीज*

रायपुर निवासी 60 वर्षीय मरीज छाती में दर्द और भारीपन की शिकायत के साथ मेकाहारा के कैंसर सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचा था। इससे पहले निजी अस्पताल में बायोप्सी में इनवेसिव थाइमोमा (Invasive Thymoma) की पुष्टि हुई थी। मरीज कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी भी ले चुका था।

विस्तृत जांच के लिए छाती का कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें एंटीरियर मीडियास्टिनम में लगभग 5 × 4.3 × 2.5 सेमी आकार की गांठ मिली। यह गांठ महाधमनी (Aorta) और पल्मोनरी आर्टरी जैसी हृदय से जुड़ी प्रमुख रक्त वाहिकाओं से चिपकी हुई थी।

 

*दो विभागों ने मिलकर बनाई योजना*

गांठ की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए डॉ. आशुतोष गुप्ता ने हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. साहू से परामर्श किया। दोनों विभागों ने संयुक्त ऑपरेशन का निर्णय लिया।

सर्जरी में मीडियन स्टर्नोटॉमी तकनीक से छाती के मध्य चीरा लगाकर गांठ तक पहुंच बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान लगभग 5 × 4 सेमी की गांठ एसेन्डिंग एओर्टा, पल्मोनरी आर्टरी, बाएं फेफड़े और पेरीकार्डियम (हृदय की बाहरी झिल्ली) से चिपकी मिली।

चिकित्सकों ने अत्यंत सावधानी से गांठ को हृदय की झिल्ली के एक हिस्से और बाएं फेफड़े के कुछ हिस्से के साथ सफलतापूर्वक निकाल दिया। चार घंटे चले ऑपरेशन में मरीज को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। सर्जरी के दौरान कोई बड़ी जटिलता नहीं आई।

 

*इन चिकित्सकों की रही भूमिका*

इस जटिल सर्जरी में डॉ. आशुतोष गुप्ता एवं डॉ. के. के. साहू के नेतृत्व में डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सोनम, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. आशीष मालव, डॉ. गौरव और डॉ. अक्षय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संकल्प भी टीम में शामिल रहे।

MadhyaBharat 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.