Since: 23-09-2009
भोपाल, 31 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहर और मेहनतकश जनता प्रदेश की विशिष्ट पहचान है। प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
शुक्ल ने कहा कि कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर हो रहे प्रयास मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।
उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |